स्वाइन फ्लू से बचने किया जागरुक
स्वास्थ्य विभाग के कार्यकर्ताओं जनजागरण रैली निकाली
रैली
ब्लॉकमुख्यालय पर शनिवार शाम 5 बजे स्वास्थ्य विभाग के कार्यकर्ताओं ने स्वाइन फ्लू से बचाव को लेकर जनजागरण रैली निकाली। बीएमओ डीके तेकाम के नेतृत्व में निकली रैली में बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य विभाग का अमला उपस्थित था। बीएमओ डॉ. तेकाम ने बताया कि स्वाइन फ्लू को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह रैली के माध्यम से लोगों को दी जा रही है। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि किसी भी प्रकार की सर्दी -जुकाम या खासी हो तो तुरंत अस्पताल पहुंचकर जांच कराएं। अस्पताल में निशुल्क इलाज की सुविधा है। इस अवसर पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता आम सर्दी खासी और जुकाम के नारे लगाते हुए, स्वाइन फ्लू से बचने नाक एवं मुंह कपड़े से ढंककर रखने की तख्तियां लिए हुए थे। इस रैली में डॉ. के आठनेरे एवं रविंद्र पाटिल भी मौजूद थे।