स्किल डेवलपमेंट के लिए मंगाए आवेदन
स्किल डेवलपमेंट के लिए मंगाए आवेदन
अशोकनगर| अनुसूचितजाति वर्ग के गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले युवाओं को कौशल उन्नयन प्रशिक्षण योजनांतर्गत मध्यप्रदेश की विभिन्न औद्योगिक ईकाइयों मण्डीदीप (जिला रायसेन) एवं पीथमपुर (जिला धार) में उपस्थित होकर प्रशिक्षण लेने के इच्छुक युवाओं से आवेदन चाहे गए हैं। ऐसे युवा जो कम से कम आठवीं उत्तीर्ण हों वे 27 सितम्बर 2014 तक आवेदन कार्यपालन अधिकारी जिला अन्त्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित अशोक नगर में जमा कर सकते हैं।