महोत्सव की तैयारी में सहयोग मांगा
पंचकल्याणक महोत्सव समिति का हुआ गठन
कार्यालय संवाददाता | आष्टा
नगरके अलीपुर स्थित 1008 चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर के पंच कल्याणक प्रतिष्ठा गजरथ महोत्सव को भव्य रुप व्यवस्थित रुप से मनाने को लेकर समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र जैन ने बैठक का आयोजन कर पदाधिकारियों की घोषणा की है।
इसमें परम संरक्षक अरविंद जैन अजमेरा, मुख्य संयोजक राजेश जैन, स्वागत अध्यक्ष धनरुपमल जैन, उपाध्यक्ष विमल जैन, कमलेश जैन, सुरेश जैन, सुशील लक्ष्यपति, मनोज जैन सुपर, महामंत्री कैलाश जैन चित्रलोक, नरेंद्र जैन उमंग, मंत्री धर्मेंद्र जैन, राजेंद्र जैन, महेश जैन, अनिल जैन लक्ष्यपति, पवन जैन मारुति, संतोष जैन तथा कोषाध्यक्ष इंदर जैन दिलीप जैन लक्ष्यपति को नियुक्त किया गया है। श्री जैन ने बताया कि पंच कल्याणक महोत्सव 2 से 8 दिसंबर तक आचार्य विशुद्ध सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में मनाया जाएगा। इस आयोजन को भव्य रुप देने के लिए तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। इसमें जैन समाज के अलावा अन्य समाज का सहयोग मार्गदर्शन भी लिया जा रहा है।
आगामी त्योहार पंचकल्याणक महोत्सव में सहयोग करने के लिए प्रशासन से मिले जैन समाज केे लोग।