एक रात में तीन जगह चोरी
आष्टा | पुलिसकी निष्क्रियता के चलते चोरी की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। नगर से जहां दिनदहाड़े बाइक चोरी हो रही हैं तो वहीं गांवों में भी रात काे अंधेरे का फायदा उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इससे लोगों में भय की स्थिति पैदा हो गई है।
जानकारी के अनुसार गांव बुरानाखेड़ी के माध्यमिक स्कूल के एचएम मदन सिंह चौहान ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बीती रात को अज्ञात चोरों ने स्कूल भवन का ताला तोड़कर उसमें रखी घंटी, लाउड स्पीकर मशीन, बच्चों के खेलने का सामान, रेडियो के अलावा अन्य सामान चुराकर ले गए। इसी प्रकार स्कूल के पास स्थित आरोग्य केंद्र आंगनवाड़ी केंद्र का भी चोरों ने ताला तोड़कर उसमें रखी सामग्री को चुरा ले गए।
दोमहीने में कई जगहों पर हुई चोरी : बीतेदो महीने के अंदर कई गांवों के स्कूलों पंचायतों से अज्ञात चोर कीमती एलसीडी, सीपीयू के अलावा अन्य सामान को चुरा ले गए हैं। इसकी संबंधितों ने थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। इसके बाद भी आज तक उनका पता नहीं चल सका है। गांव कुरावर, मानाखेड़ी, कुर्ली आदि के पंचायत भवन में चोरी हो चुकी है। इसी प्रकार आंवलीखेड़ा, हकीमाबाद, गुराडिय़ा राव के स्कूल में भी चोर चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस कार्रवाई पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।