पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मामूली बात को लेकर की मारपीट

मामूली बात को लेकर की मारपीट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यूज़ इनबॉक्स

मामूली बात को लेकर की मारपीट

आष्टा | आष्टाथाना के गांव मैना निवासी एक व्यक्ति के साथ मामूली बात को लेकर आरोपियों ने गाली-गलौच कर मारपीट की। जानकारी के अनुसार गांव मैना निवासी फरियादी करण सिंह वर्मा पुत्र अनोखी लाल वर्मा आयु 52 वर्ष ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बीती रात को साढ़े 11 बजे के करीब ईमली जोड़ स्थित पंजाबी ढाबे पर सफेद कार में 6-7 अज्ञात लोग आए और उन्होंने मामूली बात को लेकर गाली-गलौच कर मारपीट की। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विराेधकरने पर महिला के साथ गाली-गलौच

आष्टा | आष्टाथाना के गांव हीरापुर लौरास में एक महिला के घर के सामने गांव के ही तीन लोगों ने डूंड पटक दिए थे। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौच कर मारपीट की। जानकारी के अनुसार गांव हीरापुरा लौरास निवासी फरियादी गौरा बाई मेवाड़ा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके घर के सामने गांव के ही अमर सिंह, चंदर सिंह गुड्ढू ने डूंड पटक दिए थे। इसका विरोध किया तो गाली-गलौच कर मारपीट की। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

झमाझमबारिश होने से मिली गर्मी से निजात

आष्टा | शनिवारको शाम साढ़े पांच बजे के करीब पांच मिनट तक झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से निजात मिली। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष क्षेत्र में रुक-रुककर बारिश हो रही है। वहीं बीतें दो दिनों से तो मौसम साफ रहने के साथ ही दिन में धूप भी निकल रही है। इससे गर्मी उमस बढ़ गई है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। शनिवार को अचानक शाम को मौसम ने करवट बदली और तेज बारिश होने लगी जो करीब पांच मिनट तक बरसी उसके बाद बंद हो गई थी। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

भवनके अभाव में हो रही परेशानी

आष्टा | क्षेत्रके कई गांवों में आंगनबाड़ी चलाने के लिए भवन की व्यवस्था नहीं है। इस कारण कार्यकर्ता आंगनबाड़ी में आने वाले बच्चों महिलाओं को काफी परेशानी हो रही है। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र के कई गांवों में अभी तक आंगनबाड़ी के लिए भवन नहीं बन सकें हैं। इस कारण कार्यकर्ता को मजबूरन किराए के मकान या फिर स्वयं के मकान में आंगनबाड़ी लगाना पड़ रही है। इन गांवों की कार्यकर्ताओं ने कई बार शासन-प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधियों से भी भवन बनाने के