पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाईवे पर कार पलटने से दो घायल

हाईवे पर कार पलटने से दो घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यूज़ इनबॉक्स

हाईवे पर कार पलटने से दो घायल

आष्टा | भोपाल-इंदौरहाईवे पर दो लोग कार से जा रहे थे। उसी दौरान उनकी कार चालक से अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे वह घायल हो गए। उन्हें उपचार के सिविल अस्पताल लाया गया।जानकारी के अनुसार भोपाल-इंदौर हाईवे पर इंदौर निवासी महंतराम नागर आयु 71 वर्ष महू निवासी सिकंदर यादव आयु 34 वर्ष कार से जा रहे थे। उसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे वह घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। उल्लेखनीय है कि हाईवे पर तेज रफ्तार के कारण भी आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसके बाद भी लोग वाहनों को चलाते समय सावधानी नहीं बरत रहे हैं।

बालिकाकी मौत

आष्टा | गांवबमूलिया भाटी में एक बालिका को उल्टी दस्त की शिकायत पर परिजन सिविल अस्पताल लेकर आए। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव बमूलिया भाटी निवासी संजना पुत्री ओमप्रकाश आयु 5 वर्ष को उल्टी दस्त की शिकायत पर गंभीर अवस्था में परिजन उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर आए। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।