पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समाधान कराने दिया ज्ञापन

समाधान कराने दिया ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समाधान कराने दिया ज्ञापन

आष्टा | विकासखंडके गांव बमूलिया भाटी में तालाब के भराने पर आसपास के खेतों में पानी भर जाता है। इससे प्रत्येक वर्ष किसानों की फसलें खराब हो रही हैं। इसके बाद भी संबंधित विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

इस समस्या को लेकर गांव के 30 किसानों ने प्रदेश के राजस्व जिला प्रभारी मंत्री रामपाल सिंह से मुलाकात की तथा ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि गांव के तालाब में वेस्टवेयर या अतिरिक्त जल निकासी नहीं होने के कारण तालाब में क्षमता से अधिक पानी भर जाने से आसपास के खेतों में पानी भर जाता है। इससे बीते तीन सालों से फसल खराब हो रही हैं। इस समस्या के बारे में शासन-प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराया है। इसके बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।