फसल नुकसान का अभी तक नहीं मिला मुआवजा
फसल नुकसान का अभी तक नहीं मिला मुआवजा
कार्यालयसंवाददाता | आष्टा
विकासखंडके गांव निपानिया कलां निवासी एक किसान की रबी फसल प्राकृतिक आपदा से नष्ट हो गई थी। जिम्मेदारों की लापरवाही से कम्प्यूटर में उसका नाम दर्ज नहीं हो पाया था। इस कारण मुआवजा सूची में भी नाम नहीं आया, जिससे किसानों को मुआवजा नहीं मिल पाया है। इसे लेकर उसने मुख्यमंत्री के नाम प्रशासन को आवेदन दिया है।
आवेदन में गांव निपनिया कलां निवासी अंबाराम पुत्र माखन सिंह ने बताया कि उसकी रबी फसल प्राकृतिक आपदा से नष्ट हो गई थी। इसका पटवारी द्वारा सर्वे भी किया गया था।
वहीं पटवारी की हस्तलिखित सूची में भी उसका नाम है, लेकिन कंप्यूटर सूची मेें नाम नहीं है। इस कारण उसे अभी तक मुआवता राशि नहीं मिली है। जबकि अन्य सभी किसानों को नुकसान के हिसाब से मुआवजा मिल चुका है। इसके लिए पूर्व में कलेक्टर, तहसीलदार विधायक को भी आवेदन दिया है।