नवरात्र पर्व की तैयारी
नवरात्र पर्व की तैयारी
आष्टा | दसदिवसीय गणेशोत्सव समाप्त होने के बाद श्रद्धालुओं ने नवरात्र पर्व की तैयारी शुरु कर दी है। मातारानी के भक्तों ने पांडाल आदि बनाने में काम शुरु कर दिया है। वहीं मूर्ति कलाकार भी मूर्तियों को अंतिम रुप देने में लगे हुए हैं। उल्लेखनीय है कि 25 सितंबर से नवरात्र पर्व की शुरुआत होने जा रही है। इसे देखते हुए मातारानी के भक्तों ने पांडाल आदि बनाने में काम लगा दिया है। भक्त गणेशोत्सव में जिस तरह से आर्कषक पांडाल आदि सजाए गए थे। उसी तरह से इसकी भी तैयारी करने में लगे हुए हैं। इसी प्रकार मूर्ति कलाकार भी नई तरह की मूर्तियों को बनाकर अंतिम रुप देने में लगे हुए हैं।
नहींहो पाती चैंबरों की मरम्मत
आष्टा | नगरमें नालियों के ऊपर लगे चैंबर खस्ताहाल हो गए हैं। इससे आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। उल्लेखनीय है कि नगर में वर्षों पहले नालियों के ऊपर चैंबर लगाए गए थे जो सड़ गए हैं। वहीं कई जगहों के चैंबर तो भारी वाहनों के निकलने से नाली के अंदर दब गए हैं। इससे आवागमन करने वाले लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। वहीं दुर्घटना की भी संभावना बनी रहती है। इसके बाद भी नगर पालिका इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।