पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अज्ञात कारणों के चलते युवक ने फांसी लगाई

अज्ञात कारणों के चलते युवक ने फांसी लगाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अज्ञात कारणों के चलते युवक ने फांसी लगाई

आष्टा | नगरके बजरंग कॉलोनी में दोपहर के समय एक युवक ने रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार नगर के बजरंग कालोनी निवासी राजेश सेन पुत्र दुलीचंद सेन आयु 30 वर्ष ने रविवार को दोपहर के समय अपने घर में अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।

बाइकोंकी भिड़ंत में दो लोग घायल

आष्टा | नगरमें बीती रात को दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इससे दो लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार नगर के बुधवारा में बीती रात को गांव आनंदीपुरा निवासी अंकित की बाइक से एक अन्य व्यक्ति की बाइक टकरा गई। इससे दोनों गिरकर घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया।

बालकसे किया अप्राकृतिक कृत्य

आष्टा | जावरथाना अंतर्गत हकीमपुर खोयरा में एक नाबालिक बालक के साथ आरोपी ने नरियल देने के बहाने से अपने घर बुलाकर अप्राकृतिक कृत्य किया। मिली जानकारी के अनुसार हकीमपुर खोयरा निवासी एक आठ वर्षीय बालक के साथ गांव के ही मनोहर सिंह चौहान पुत्र बाबू सिंह ने 12 सितंबर को शाम के छह बजे नारियल की चीटक देने के बहाने अपने घर पर बुलाया। वहां पर उसने बालक से अप्राकृतिक कृत्य किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

रुपएलेने की बात पर आरोपी ने की मारपीट

आष्टा | नगरमें रुपए की लेन-देन की बात को लेकर आरोपी ने मारपीट की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।मिली जानकारी के अनुसार बड़ा बाजार आष्टा निवासी संजय सोनी पुत्र सुरेश सोनी के साथ आरोपी ने जगदीश चौहान साचौरा कॉलोनी आष्टा ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि फरियादी को आरोपी से 16 हजार रुपए लेने थे जब वह लेने गया तो उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

सरकारीकाम में बाधा डालने का आरोप

आष्टा | नगरपालिका में एक कर्मचारी ने कुछ पार्षदों पर शासकीय कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है। इसे लेकर उसने नगर पालिका सीएमओ को आवेदन भी दिया है। आवेदन में स्टेनो टाईपिस्ट अजय द्विवेदी ने बताया कि जब वह नगर पालिका में अपने कक्ष में कार्य कर रहा था। उसी दौरान कुछ पार्षद आए और श