पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब मिलेगा फिल्टर प्लांट से शुद्ध पानी

अब मिलेगा फिल्टर प्लांट से शुद्ध पानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिल्टरप्लांट के शुरु होने से लोगों को फिल्टर किया हुआ पानी मिलेगा। वहीं पानी की समस्या से भी निजात मिलेगी। इससे पूरे नगर में एक ही तरह का पानी मिलने से लोगों को दूषित पानी पीने से राहत मिलेगी।

फिल्टर प्लांट का निरीक्षण कर पेयजल प्रदाय करने की व्यवस्था के साथ 24 घंटे बिजली उपलब्ध होने का बटन दबाकर शुभारंभ करते हुए नपाध्यक्ष डॉ. मीना सिंगी ने कहा कि शहर के अधिकांश भागों में नवीन पाइप लाइन बिछाने का काम पूर्ण हो चुका है। शेष बचे भागों में भी पाइप लाइन बिछाई जा रही है। इधर फिल्टर प्लांट से प्रदाय किए जा रहे पानी का प्रतिदिन नमूना लेकर उसे निर्धारित मानक स्तर का बनाए रखने के लिए तकनीकी अमला कार्य कर रहा है। जलप्रदाय व्यवस्था पर बिजली संकट भारी हो इसलिए नपा द्वारा 24 घंटे विद्युत प्राप्त करने के लिए निजी फीडर स्थापित किया है।

फिल्टर किया हुआ मिलेगा शुद्ध पानी

श्रीमतिसिंगी ने कहा कि यूआईडी एसएसएमटी योजना के तहत नगर पालिका द्वारा शहर की सबसे प्रमुख समस्या पेयजल को हल करते हुए प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल प्रदाय करने के संकल्प को अब पूरा कर लिया गया है। इसके तहत कन्नौद रोड स्थित पुराने फिल्टर प्लांट के समीप जहां नवीन फिल्टर प्लांट की स्थापना की गई वहीं पार्वती नदी में इंटेकवेल बनाकर पानी को फिल्टर प्लांट तक लाने और उसे फिल्टर कर शहर में बनाई गई विभिन्न पानी की टंकियों तक पहुंचाकर समूचे शहर में पर्याप्त दबाव के साथ शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर नपाउपाध्यक्ष धनरुपमल जैन, सीएमओ अरविंद कपूर, पार्षद गिरजा कुशवाह, बदरुद्दीन बद्दा भाई, अकीदा बी, कालू भट्ट, खालिद पठान, इदरीस मंसूरी, मेहमूद अंसारी, अफसर हुसेन, माखन कुशवाह, एल्डरमेन तारा बाई कटारिया, सहायक यंत्री एमएच शेख, उपयंत्री देवेंद्र सिंह चौहान, सुरेंद्र तलवारा आदि उपस्थित थे।

आष्टा. फिल्टर प्लांट का बटन दबाकर शुभारंभ करते मुख्य अतिथि।