- Hindi News
- प्याज बेचकर लौट रहे किसानों से लूट लिए तीन लाख
प्याज बेचकर लौट रहे किसानों से लूट लिए तीन लाख
{ बाइक पर सवार किसानों से की मारपीट, कर िदया घायल
{देर रात अज्ञात बदमाशों ने दीपलाखेड़ी मार्ग पर दिया वारदात को अंजाम
कार्यालयसंवाददाता | आष्टा
बुधवारकी देर रात चार अज्ञात बदमाशों ने घात लगाकर दीपलाखेड़ी मार्ग पर बाइक पर सवार तीन लोगों से मारपीट कर उनके पास रखे तीन लाख 15 हजार रुपए लूट लिए। मारपीट के कारण तीन लोग घायल हुए हैं। यह लोग अपनी प्याज बेचकर अपने गांव जा रहे थे।
देवनखेड़ी गांव के विक्रम सिंह पुत्र दरियाव सिंह मालवीय अपने साथी बब्लू साबिर के साथ इंदौर से प्याज बेचकर नकदी तीन लाख 15 हजार रुपए लेकर गांव लौट रहे थे। बुधवार की रात करीब साढ़े 12 बजे क्षेत्र के कन्नौद मार्ग स्थित मां दयालू वेयर हाउस के पास दीपलाखेड़ी मार्ग पर खेत में छिपकर बैठे चार अज्ञात बदमाशों ने लाठियों से हमला कर दिया। बाइक पर सवार तीनों लोग कुछ समझ पाते बदमाशों ने ताबड़तोड़ लाठियां बरसाना शुरू कर दिया। उसके बाद बदमाश उनके पास रखे तीन लाख 15 हजार रुपए छीनकर भाग गए। साथ ही उनके पास रखे दोनों मोबाइल भी छुड़ाकर ले गए। तीनों लोग किसी तरह से ग्रामीणों की मदद लेकर अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।