डेढ़ दर्जन ने लिया नेत्रदान का संकल्प
आष्टा | सेवाही मेरा संकल्प है और लोगों का स्नेह प्यार और आशीर्वाद मुझे निरन्तर इस मार्ग पर आगे बढ़नेे की प्रेरणा देता है। शहरवासियों ने जन्मदिन पर जो प्यार और दुलार मुझे दिया है, मैं उसे कभी नहीं भुला सकता।
यह बातें जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश परमार ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर समर्थकों और शुभचिंतकों द्वारा शहरभर के दर्जनों स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में आभार व्यक्त करते हुए कही। जिला कांग्रेस अध्यक्ष तथा पूर्व नपा अध्यक्ष कैलाश परमार के जन्मदिन को परमार मित्र मंडली ने सेवा एवं सदभावना दिवस के रूप में मनाने के लिए जोरदार तैयारियां की थीं। इस अवसर पर स्थानीय सिविल अस्पताल में विशाल रक्तदान एवं नेत्रदान शिविर का आयोजन किया गया। नेत्रदान प्रेरणा शिविर में प्रहलादसिंह वर्मा एडवोकेट, औंकार सिंह ठाकुर, दिलीप सुराणा, प्रदीप प्रगति, शंकरलाल परमार, बाबूलाल झंवर, देवकरणसिंह ठाकुर, फतेहसिंह ठाकुर, सुशील कुमार दूबे, नंदलाल परमार, राजेश प्रतापसिंह, गोलू ठाकुर, भविष्य महेश्वरी, राजू ठाकुर, अर्जून ठाकुर, राजेशप्रतापसिंह, भेरूसिंह दरबार, रामनाथसिंह राजपूत आदि लोगोें ने नेत्रदान का संकल्प लेकर नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का अभियान चलाने की बात कही। रक्तदान शिविर में सुभाष सांवरिया, देवकरण मालवीय, रेवाराम विश्वकर्मा, संगीता विश्वकर्मा, मुश्ताक पहलवान, अभिषेक सुराणा, राहुल सुराणा, नीरज सुराणा, हंसराज परमार सहित दर्जनों लोगों ने रक्तदान किया। कैलाश परमार के जन्मदिवस पर उनके समर्थकों और मित्रमंडलों ने पूरे शहर को बैनर और पोस्टर से पाट दिया था। श्री परमार ने जन्मदिन की शुरूआत शहर के प्रसिद्ध गणेश मंदिर एवं पार्वती तट स्थित प्राचीन शंकर मंदिर में भक्तिभाव से पूजा अर्चना की। बाद में उन्होंने गिरनार तीर्थ किले पर विराजमान हर्षतिलक विजय महाराज का आशीर्वाद लिया तथा भगवान नेमीनाथजी एवं पार्श्वनाथजी के दर्शन किए। किले पर वरिष्ठ समाजसेवी हिफजुर्ररहमान भैया मियां, मसूद खान, नौशे खान समर्थक मौजूद थे।