- Hindi News
- समस्या हल कराने के लिए विधायक को दिया ज्ञापन
समस्या हल कराने के लिए विधायक को दिया ज्ञापन
नगरके वार्ड क्रमांक पांच के लोगों नगर पालिका द्वारा की जा रही मनमानी को लेकर भाजयुमो नेता रामेश्वर राठौर के नेतृत्व में रैली निकालकर क्षेत्रीय विधायक रंजीत सिंह गुणवान को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि वार्ड के वृद्ध लोगों को वृद्धा पेंशन का जो लाभ नगर पालिका से मिलता था, वह बीते 8 महीने से नहीं मिल पा रहा है। इससे कई प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही अन्य योजनाओं का भी लाभ नहीं मिल रहा है। इसके बाद सभी लोग नगर पालिका पहुंचे वहां कार्यालय का घेराव किया। ज्ञापन देने वालों में बाबूलाल मालवीय, भवानी सिंह, मान सिंह, कालू सिंह मालवीय, राजाराम, संजय श्रीवास्तव, कालूराम, भागीरथ जाट, हेमराज बागवान आदि उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि पेंशन राशि नहीं मिलने से लोग परेशान हो रहे हैं। उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या काफी समय से बनी हुई है।
आष्टा. पेंशन नहीं मिलने के कारण ज्ञापन देने पहुंचे लोग।