एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन
एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन
आष्टा |विकेंद्रीयकरण कार्ययोजना निर्माण वर्ष 2015-16 के लिए गठित तकनीकी सहायता दलों का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन मंगलवार को जनपद पंचायत सभाकक्ष में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में एसडीएम नरोत्तम भार्गव द्वारा बताया गया कि विकेंद्रीय कार्य योजना निर्माण के लिए ग्राम सभा की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। वहीं मास्टर ट्रेनर अंकुर शर्मा गोविंद शर्मा द्वारा विकेंद्रीयकरण कार्य योजना निर्माण के लिए निर्धारित प्रपत्रों में जानकारी संकलित करने ग्रामसभा से अनुमोदन कराने के लिए विस्तार से जानकारी दी। तकनीकी सहायता दलों को 28 सितंबर तक कार्य योजना अनिवार्य रुप से जनपद में जमा कराने की भी बात कही गई, जिससे संकलित जानकारी को ऑनलाईन पोर्टल पर दर्ज करने की कार्रवाई की जा सकें।
हिंदीदिवस पर हुईं कई प्रतियोगिताएं
आष्टा |नगर मेंहिंदी दिवस का पर्व मनाया गया। इस मौके पर कई जगहों पर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें स्कूली बच्चों ने साहित्यकारों की कविताओं का लेखन वाचन किया। एडवोकेट केपी शर्मा ने बताया कि हिंदी दिवस के पर्व पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित अतिथियों ने बच्चों को हिंदी भाषा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं स्कूली बच्चों ने भी साहित्यकारों की कविताओं का लेखन वाचन किया। श्री शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम एक सप्ताह तक चलेगा। इसमें वाद-विवाद के अलावा अन्य प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा। इव अवसर पर मनोरमा बैरागी, विजय शर्मा, जितेंद्र शर्मा, गिरीराज शर्मा, संतोष विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।
विश्वहाथ धुलाई दिवस की तैयारी शुरू
आष्टा | क्षेत्रके गांव अरनिया राम में आगामी विश्व हाथ धुलाई दिवस की तैयारी शुरु हो गई है। इसके तहत शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों को हाथ धुलाई स्वच्छता से संबंधित जानकारी दी गई। इस बार 15 अक्टूबर को विश्व हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर सभी स्कूलों में विद्यार्थियों के हाथ धुलवाएं जाएंगे। बुधवार को गांव अरनिया राम के स्कूल में प्राचार्य यशवंत सिंह ठाकुर निर्मल परियोजना के रमेश मालवीय ने हाथ किस तरह से धोने हैं इसकी जानकारियां दी। इसके साथ ही विद्यार्थियों को स्वच्छता के बारे में भी जागरुक किया गया। विद्यार्थियों को अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने पानी को उबाल कर पीने के लिए प्रेरित किया