पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रंजिश के चलते मवेशी को लगाया जहरीला इंजेक्शन

रंजिश के चलते मवेशी को लगाया जहरीला इंजेक्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रंजिश के चलते मवेशी को लगाया जहरीला इंजेक्शन

आष्टा | सिद्दीकगंजथाना अंतर्गत धुराड़ाकलां गांव में एक व्यक्ति की भैंस को आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते जहरीला इंजेक्शन लगा दिया। इससे भैंस की मौत हो गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार धुराड़ाकलां गांव निवासी लाखन सिंह पुत्र बलबहादुर सिंह सैंधव की भैंस को आरोपी धीरज उर्फ किशन पुत्र यशवंत सैंधव ने जहरीला इंजेक्शन लगा दिया। इससे भैंस की मौत हो गई। भैंस का पीएम करने पर यह मामला सामने आया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि आरोपी और फरियादी के बीच पूर्व में मारपीट हुई थी। उसी के चलते आरोपी ने उसे नुकसान पहुंचाया।