पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नदी पर पुल नहीं होने से रही परेशानी

नदी पर पुल नहीं होने से रही परेशानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{एक दर्जन गांवों के लोगों को उठाना पड़ रही हर रोज परेशानी

{कई गांवों में है इस तरह की स्थिति

कार्यालयसंवाददाता | आष्टा

शासनभले ही लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कह रहा है लेकिन हकीकत कुछ और ही है। कई गांवों में सड़क का अभाव है तो कहीं पर पुल-पुलिया का अभाव बना हुआ है। विकासखंड के कई गांवों में इस तरह की स्थिति देखने को मिल सकती है। इस कारण लोगों को परेशानी उठाना पड़ रही है।

आष्टा-जावर तहसील की पार्वती, पपनास, नेवज दूधी नदियां निकली हैं। बारिश के दिनों में इन दिनों नालों से पानी बह रहा है। इन स्थानों पर पुल पुलिया नहीं बनने के कारण ग्रामीण लोगों को उसमें से निकलना पड़ रहा है। वहीं बारिश में अधिक पानी होने के कारण लोगों का आना-जाना बंद रहता है। गौरतलब है कि विकासखंड के गांव कुरावर के समीप स्थित दूधी नदी में पुल नहीं बना होने से लोगों को वर्षों से नदी में पानी रहने पर एक-दूसरे का हाथ पकड़कर ही पार करना पड़ती है, जिससे उन्हें परेशानी होती है। वहीं जान भी जोखिम में बनी रहती है। जबकि कई बार लोग नदी में बहते हुए बचे हैं। उनकी परेशानी बारिश के मौसम में और ज्यादा बढ़ जाती है। इसका कारण यह है कि नदी में पानी बढ़ते ही उनका दूसरी जगहों पर जाने का संपर्क टूट जाता है। इससे मजबूरन घुमकर जाना पड़ता है। लोगों का कहना है कि इस समस्या के बारे में कई बार प्रशासन जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया है। इसके बावजूद आज तक कुछ नहीं हो पाया है। उनका कहना है कि नेता लोग वोट लेने के समय ही आते हैं उसके बाद गांव में क्या परेशानी उसे देखने के लिए नहीं आते हैं।

सालोंसे बनी है समस्या

दूधीनदी में पुल नहीं होने से आसपास के करीब एक दर्जन गांव के लोग प्रभावित होते हैं। यह लोग नदी में चार-पांच फीट रहने पर तो नदी को पार कर लेते हैं, लेकिन पानी की बढ़ोतरी होने पर उनके सामने परेशानी खड़ी हो जाती है। जबकि नदी में अभी भी करीब तीन फीट पानी है। इस कारण लोगों को काफी दिक्कतों से नदी को पार करना पड़ रहा है। जबकि दो पहिया वाहनों को तो तीन-चार लोग उठाकर निकाल रहे हैं।

इन गांवों के लोगों को होती है परेशानी

नदीमें पुल के अभाव में कुरावर, मुरावर, मूंडला, पलासी, डिंगलाखेड़ी, देवनखेड़ी, कल्याणपुरा, कानियाखेड़ी, बेजनाथ, हरनियागांव आदि के लोगों को परेशानी हो रही है। नदी में ज्यादा पानी रहन