पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुप्पियों में रखकर बेचा जा रहा पेट्रोल

कुप्पियों में रखकर बेचा जा रहा पेट्रोल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुप्पियों में रखकर बेचा जा रहा पेट्रोल

आष्टा | विकासखंडके गांव सिद्दीकगंज सहित आसपास के क्षेत्र में होटलों, किराना दुकानों से लेकर गुमठियों में कुप्पियों में पेट्रोल-डीजल रखकर बेचा जा रहा है। इससे बड़ा हादसा भी हो सकता है। इसके बाद भी जिम्मेदार कार्रवाई करने की बजाए लापरवाही बरतते नजर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि पेट्रोल डीजल ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण इसको खुले में रखकर बेचने पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद दुकानदार गुमठियों दुकानों में कुप्पियों में पेट्रोल डीजल रखकर बेच रहे हैं। इसमें सबसे बड़ी बात तो यह है कि कई बार इन कुप्पियों के पास ही लोग बीड़ी, सिगरेट पीने लग जाते हैं। इस तरह की लापरवाही से आगजनी की घटना घटित होने की भी संभावना रहती है। इसके बाद इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

दुकानकार गुमठियों दुकानों में पेट्रोल रखकर उसको निर्धारित कीमत से करीब 10 से 15 रुपए अधिक कीमत में बेचते हैं। वहीं ग्राहक को भी पंप की सुविधा नहीं होने से उतने ही दामों में पेट्रोल खरीदना पड़ता है।