बीएसएनएल की सेवाएं ठप
बीएसएनएल की सेवाएं ठप
मेहतवाड़ा | विकासखंडके गांव मेहतवाड़ा में बीएसएनएल की इंटरनेट टेलीफोन सुविधा विगत 15 दिनों से बंद पड़ी हैं। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। साथ ही कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि मेहतवाड़ा में कई शासकीय अशासकीय संस्थाओं में बीएसएनएल की टेलीफोन इंटरनेट सेवाएं चल रही हैं। बीते दो सप्ताह से स्थिति यह है कि बीएसएनएल की सुविधा पूरी तरह से ठप है। इससे उपभोक्ताओं को दिक्कतें हो रही हैं। वहीं कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं। गांव की पुलिस चौकी, कोआपरेटीव बैंक, सैंट्रल बैंक, पंचायत भवन, पोस्ट ऑफिस, हायर सेकेंडरी स्कूल के अलावा कई प्राईवेट उपभोक्ताओं के यहां भी इंटरनेट बंद पड़े हैं। यहां के उपभोक्ताओं ने कई बार आष्टा टेलीफोन विभाग के जिम्मेदारों से भी इस संबंध में शिकायत की है। उल्लेखनीय है कि नगर में भी पिछले कुछ दिनों से बीएसएनएल की सुविधा ठप हो रही है।