पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़कों से निर्माण सामग्री हटाने की मांग

सड़कों से निर्माण सामग्री हटाने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवरात्रिईद उल जुहा सहित आगामी त्योहारों को लेकर रविवार को जनपद पंचायत सभा गृह में शांति समिति की बैठक एसडीएम नरोत्तम भार्गव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें त्योहारों की व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित लोगों ने बताया कि नगर में जगह-जगह निर्माण सामग्री फैली हुई पड़ी है। इससे त्योहारों के चल समारोह में निकलने में परेशानी आती है। इसे हटवाया जाए।

साथ ही बिजली व्यवस्था को लेकर कहा गया कि त्योहारों के समय ही बिजली कटौती की जाती है, जिससे व्यवधान उत्पन्न होता है। वहीं एसडीएम श्री भार्गव ने नवदुर्गा उत्सव समिति के सदस्यों से आग्रह किया कि पंडाल व्यवस्थित बनाए जाए।

इससे आमजन को निकलने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इसके अलावा लोगों ने साफ-सफाई पर भी जोर दिया। साथ ही ईद उल जुहा को लेकर शहर काजी फजले बारी आरिफ ने ईद की नमाज को लेकर ईदगाह सहित मस्जिदों में सफाई व्यवस्था की मांग की।

इसके अलावा स्लाटर हाउस के बाहर पानी व्यवस्था के बारे में अवगत कराया। इसके लिए सीएमओ अरविंद कपूर को निर्देशित किया गया। बैठक में एसडीएम नरोत्तम भार्गव, एसडीओपी आरएस झाला, तहसीलदार अलका, टीआई अनिल त्रिपाठी, शहर काजी फजले बारी आरिफ, जनपद पंचायत अध्यक्ष धारा सिंह पटेल, मंडी अध्यक्ष धरम सिंह आर्य, भैया मियां, हरपाल ठाकुर, कलीमुउ्दीन, हिउस अध्यक्ष सत्येंद्र सोलंकी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

आष्टा. त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।