पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हड़ताल 23 फरवरी तक स्थगित

हड़ताल 23 फरवरी तक स्थगित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आष्टा | पिछलेतीन दिनों से भोपाल दुग्ध संघ के अंतर्गत आने वाली ग्रामीण दुग्ध समितियों की चल रही हड़ताल सोमवार से 23 फरवरी तक स्थगित कर दी गई है। मंगलवार से क्षेत्र की सभी दुग्ध समितियों में सुचारू रूप से दूध खरीदा जाएगा।

गौरतलब है कि भोपाल सहकारी दुग्ध संघ के दूध क्रय में कमी तथा मानक स्तर बढ़ाकर दूध क्रय के साथ ही कटौत्रा करने के विरोध में 6 फरवरी से क्षेत्र की 190 समितियों में हड़ताल चल रही थी। रविवार की देर रात को दुग्ध शीत केंद्र आष्टा में भोपाल दुग्ध संघ के अध्यक्ष करण सिंह, संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एके गौर तथा महाप्रबंधक श्री ग्रेवाल ने आकर दूध प्रदायकों कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों की बैठक ली थी। समिति कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अरविंद परमार ने बताया कि रविवार को हुई बैठक करीब दो घंटे से अधिक चली। बैठक में यह निष्कर्ष निकाला गया है कि इस समस्या को हल करने के लिए 23 फरवरी को भोपाल, इंदौर, उज्जैन संभाग के दुग्ध संघ की बैठक भोपाल में रखी गई है।

खरीदाजाएगा दूध: मंगलवारसे सभी समितियों में दूध प्रदायक किसानों से दूध खरीदा जाएगा। इससे किसानों को राहत मिलेगी। पिछले तीन दिनों से समितियों में हड़ताल चलने के कारण दूध प्रदायक किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।