भोपाल में महिला की इलाज के दौरान मौत
आष्टा | जावरथाना अंतर्गत चामसी गांव की एक महिला की भोपाल हमीदिया अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार चामसी गांव निवासी अनिता प|ी धरमवीर पारदी आयु 25 वर्ष को पेट दर्द होने पर भोपाल हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया था। वहां पर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।