ग्राम पंचायत भवन के पास मिला शव
आष्टा | अरोलियाग्राम पंचायत भवन के पास सोमवार को एक व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह के समय ग्राम पंचायत अरोलिया भवन के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। जब ग्रामीणों ने उसे देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। उसकी पहचान ग्रामीणों ने राय सिंह पुत्र रामप्रसाद आयु 35 वर्ष निवासी पगारिया हाट के रूप में की है। मृतक का ससुराल अरोलिया में ही बताया जाता है जो रविवार की रात को ससुराल आया था तथा रात में ही वापस चला गया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।