देशभक्ति के गीतों पर डांस की प्रस्तुति
मोलूखेड़ीमें स्थित शिवा बाल विकास स्कूल का वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसमें स्कूल के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम में नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।
वार्षिकत्सव के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इछावर विधायक शैलेंद्र पटेल ने तथा अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष कोठरी रूपेश पटेल ने की। विशेष अतिथि के रूप में राजेंद्र पटेल, जटाल सिंह मेवाड़ा द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्जवलित कर माल्यापर्ण किया गया। सभी अतिथियों का संस्था प्रभारी हरिओम बघेल द्वारा पुष्प मालाओं द्वारा स्वागत किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा अनेक रंगारंग कार्यक्र मों की प्रस्तुति दी गई। जिसमे नृत्य, लोकगीत, राष्ट्रीय गीत तथा नाटक काफी सराहनीय रहे। इस अवसर पर मुख्यअतिथि विधायक शैलेंद्र पटेल ने अपने उदबोधन में बच्चों को आगे बढ़ने के गुर बताए। कार्यक्रम को रूपेश पटेल ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर दशरथ सिंह मेवाड़ा, जटाल सिंह मेवाडा, फू सिंह मेवाड़ा, सतीश मेवाडा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मुकेश भेंडी, राजपाल खेरी, अर्जुन, भानेज, हेमराज सौदागर, भोलू सिंह मेवाडा, हरिओम पटेल, तेजसिंह मेवाडा थे।
मोलूखेड़ी गांव शिवा विकास स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देते हुए छात्राएं
वार्षिकोत्सव