- Hindi News
- प्रोजेक्टर से मतदान दलों को दिया प्रशिक्षण
प्रोजेक्टर से मतदान दलों को दिया प्रशिक्षण
त्रिस्तरीयपंचायत चुनाव को लेकर नगर के उत्कृष्ट हायर सेकंडरी स्कूल में प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सोमवार को भी दो पालियों में अधिकारियों कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के बाद समापन किया गया।
रिटर्निंग अधिकारी नरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि 22 फरवरी को होने वाले त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के संबंध में मतदान दल को उत्कृष्ट विद्यालय में रविवार के बाद सोमवार को भी दो पालियों में प्रशिक्षण दिया गया है।
इसमें उपस्थित मतदान दलों के कर्मचारियों को मास्टर ट्रेनर दिनेश बाहेती तथा डीएस ठाकुर ने चुनाव संबंधी जानकारी दी। प्रशिक्षणार्थियों को 9 कक्षों में प्रशिक्षण की व्यवस्था कर प्रोजेक्टर के माध्यम से मास्टर्स ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। रिटर्निंग अधिकारी श्री ठाकुर ने बताया कि प्रत्येक कक्ष में दो-दो मास्टर ट्रेनर दो सहयोगी उपस्थिति दर्ज करने नियुक्ति आदेश पुस्तिका विवरण करने लगाए गए थे। प्रशिक्षण में सेक्टर अधिकारियों को भी शामिल किया गया था।
अबयह अंतिम दौर
चुनावका अब यह अंतिम दौर होगा। तीसरे दौर के लिए भी प्रशासन ने अपने स्तर पूरी तैयारियां कर ली हैं। इसमें सभी कर्मचारियों को बताया गया कि उन्हें किस तरह काम करना है।
उत्कृष्ठ स्कूल में चुनाव को लेकर प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण देते हुए।