पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस स्टैंड के प्रतीक्षालय से पंखे गायब, रॉड ही बची

बस स्टैंड के प्रतीक्षालय से पंखे गायब, रॉड ही बची

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उखड़ चुका है फर्श, बारिश मंे छत से गिरता है प्लास्टर

कार्यालयसंवाददाता | आष्टा

नगरके नए बस स्टैंड स्थित यात्री प्रतीक्षालय भवन पुराना होने के कारण कंडम हालत में पहुंच गया है। इसके अलावा प्रतीक्षालय परिसर का फर्श भी उखड़ चुका है। वहीं पंखे भी गायब हो चुके हैं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बस स्टैंड स्थित उमराव सिंह यात्री प्रतीक्षालय भवन का निर्माण वर्षो पहले किया गया था। उसके बाद से नगर पालिका ने इसके मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया है। पहले से ही घटिया निर्माण से बनी बिल्डिंग के कारण प्लास्टर हमेशा गिरता रहता है। वहीं अब नीचे का फर्श भी कई जगह से दरकने लगा है। इसकी दीवारों में दरारें देखने को मिल रही हैं। वहीं बारिश के मौसम में तो दीवारों पर पानी लगते ही आए दिन प्लास्टर भी टूटकर गिरता रहता है। इससे यात्रियों की जान जोखिम में बनी रहती है। कई बार यात्री घायल हो भी चुके हैं। जबकि प्रत्येक दिन बस स्टैंड से सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है। इसी तरह से प्रतीक्षालय में अन्य समस्या भी बनी हुई है।

लापरवाहीपड़ सकती है भारी

नगरपालिका के अधीन यात्री प्रतीक्षालय देखरेख के अभाव में लापरवाही की भेंट चढ़ता जा रहा है। यहीं कारण है कि प्रतीक्षालय के परिसर में लगी फर्श भी कई जगहों की पूरी तरह से उखड़ चुकी है। इससे यात्रियों के साथ दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। जिम्मेदारों की यह लापरवाही कभी भी यात्रियों पर भारी पड़ सकती है।

स्टैंड पर सुविधाओं का भी अभाव बना है। प्रतीक्षालय में कुछ समय पहले यात्रियों की सुविधा के लिए पंखे लगाए गए थे, लेकिन उन पंखों में से अधिकांश गायब हो चुके हैं। उनके स्थानों पर सिर्फ लोहे की राड़ ही नजर रही है।

इस तरह से बस स्टैंड परिसर की फर्श उखड़ चुकी है।