काला तालाब बन रहा पिकनिक स्पॉट
नगरके कन्नौद रोड स्थित काला तालाब का प्रशासन की पहल के बाद सौंदर्यीकरण होने से एक नया स्वरूप मिल गया है। यहां पर अब लोगों की सुबह और शाम के समय मौजूदगी देखने को मिल रही है। तालाब धीरे-धीरे पिकनिक स्पॉट बनता जा रहा है।
नगर में काला तालाब की सौंदर्यीकरण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। इसे देखते हुए कुछ महीने पहले एसडीएम नरोत्तम भार्गव की पहल जनभागीदारी से तालाब पर सौंदर्यीकरण का काम शुरू हुआ था। इसमें तालाब किनारे पेबर्स लगाने के साथ ही कुर्सियां भी रखी गई थीं। वहीं सुविधा के लिए अन्य चीजों का भी ध्यान रखा गया था। इसका काम पूरा होने के बाद से धीरे-धीरे यहां पर लोगों की आवाजाही शुरू हो गई थी। जबकि बीते कुछ दिनों से यह पिकनिक स्पॉट बन गया है। प्रत्येक दिन सुबह शाम के समय काफी संख्या में लोग यहां पर पहुंच रहे हैं। नगर के डॉ. नितिन कुमार ने बताया कि प्रशासन द्वारा तालाब किनारे जो कार्य किया गया है वह अच्छा रहा है।
तालाबपर बढ़ी चहल-पहल : जनभागीदारीसे किए गए सौंदर्यीकरण की शुरूआत काला तालाब के घाट से की गई है। यहां पर प्रशासन ने अपनी देखरेख में आसपास रैलिंग तथा पेबर्स लगाए गए हैं।
काला तालाब का सौंदर्यीकरण होने के बाद यहां पर लोगों की आवाजाही बढ़ने लगी है।
अच्छी खबर