पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेत में पानी देने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद, क्रॉस मामला दर्ज

खेत में पानी देने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद, क्रॉस मामला दर्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आष्टा | सिद्दीकगंजथाना के गांव अमरपुरा में खेत में पानी देने की बात को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे के साथ गाली-गलौच कर मारपीट की। जानकारी के अनुसार गांव अमरपुरा में खेत में पानी देने की बात को लेकर दो पक्ष आमने-सामने गए। इसमें दोनों ही पक्षों के लोगों ने एक दूसरे के साथ गाली-गलौच कर मारपीट की। पुलिस ने फरियादी फतेह सिंह पुत्र हमीर सिंह की रिपोर्ट पर मेहरवान सिंह, इंदर सिंह, बलवान सिंह, कुमेर सिंह तथा बलवान सिंह की रिपोर्ट पर फतेह सिंह, रवींद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है।