- Hindi News
- स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं को कंपास और पाठ्य सामग्री का वितरण किया
स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं को कंपास और पाठ्य सामग्री का वितरण किया
आष्टा | इन्हरव्हीलक्लब ने नगर के वार्ड 12 में पहुंचकर स्कूलों में अध्ययनरत बालिकाओं को कम्पास पाठ्य सामग्री का वितरण किया इस अवसर पर बालिकाओं को शिक्षा को लेकर प्रेरणा भी दी गई। क्लब की अध्यक्ष एकता तिवारी, सचिव हेमलता सोनी के नेतृत्व में इन्हरव्हील बहनों ने स्थानीय माध्यमिक शाला वार्ड 12 में पहुंचकर पढ़ने वाली बालिकाओं को कम्पास पाठ्य सामग्री वितरित की। इस अवसर पर बोलते हुए अध्यक्ष एकता ने बताया कि आज के समय में हर क्षेत्र में महिलाएं अपना परचम लहरा रही हैं। सभी बालिकाएं भी अपना ध्यान उच्च शिक्षा के साथ ही सभी सामाजिक गतिविधियों में लगा रही हैं। आज कोई क्षेत्र ऐसा नहीं जहां नारी शक्ति ने अपना स्थान बनाया हो। साथ ही इन्हरव्हील क्लब आष्टा 304 की ओर से हर संभव मदद देने का भरोसा भी दिलाया। सचिव हेमलता सोनी ने कहा कि कोई भी बालिका अपने को कमजोर समझे सभी जगह अपना काम पूरी मेहनत से करें।