पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मनमानी पर नहीं लग रही रोक

मनमानी पर नहीं लग रही रोक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आष्टा | नगरमें लंबे समय से अधिकांश दुकानदार वाहनों को दुकानों के सामने ही खड़ा कर सामान आदि उतारते हैं। इससे आवागमन बाधित होता जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर के अधिकांश दुकानदारों के यहां सामान बाहर से आता है। इसको खाली कराने के लिए वह वाहन को दुकानों के सामने सड़क पर ही खड़ा करा लेते हैं। इसमें जब तक सामान खाली होता है तब तक आवागमन बाधित होता है। साथ ही जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे आने-जाने वाले लोगों को दिक्कतें होती हैं। यह समस्या सालों से चली रही है। इस संबंध में कई बार जागरुक लोगों ने जिम्मेदारों को भी अवगत कराया है। इसके बाद भी आज तक किसी ने ध्यान नहीं दिया है।