फिश मार्केट हॉकर्स काॅर्नर बनेंगे
आष्टा | नगरके विकास को गति देते हुए नगर पालिका ने जिला शहरी विकास अभिकरण के तहत 6 लाख 50 हजार की लागत से नगर में मछली मार्केट तथा हॉकर्स कार्नर निर्माण प्लान तैयार किया है। इससे लोगों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। साथ ही दुकानदारों को भी फायदा होगा। उक्त योजना का नपाध्यक्ष कैलाश परमार ने अधिकारियों तथा पार्षदों की उपस्थिति में विधि-विधान से भूमिपूजन किया। भूमिपूजन अवसर पर नपाध्यक्ष श्री परमार ने कहा कि दोनों निर्माण कार्यों से मछली विक्रेताओं तथा लघु व्यवसायियों को सुविधा होगी। वहीं शहर के लोगों को अतिक्रमण गंदगी से निजात मिलेगी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष खालिद पठान, पार्षद अयाज पठान, सुभाष नामदेव, शफीक आतू मौलाना, सैय्यद अंसार अली, बाबूलाल मालवीय थे।