पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोशाला में उपलब्ध कराया आहार

गोशाला में उपलब्ध कराया आहार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आष्टा | श्रुतवाणीजीव दया महिला मंडल ने आचार्य विद्या सागर गोशाला में गायों के लिए आहार उपलब्ध कराया। जीव दया महिला मंडल कि अध्यक्ष शकुंतला छाजेड़ ने बताया कि जीवन में गायों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। महिला मंडल हमेशा गोशाला में पहुंचकर गायों की सेवा करता रहा है। इसी उपलक्ष्य में गोशाला में गायों के लिए आहार उपलब्ध कराया गया है। इस मौके पर किरण रांका, ज्योति जैन, ऋतु जैन, शर्मिला जैन, रजनी जैन आदि उपस्थित थे।