पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मां की आराधना में लगे भक्त

मां की आराधना में लगे भक्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरमें नवरात्रि पर्व की धूम है जिसके चलते प्रतिदिन देवी स्थलों पर श्रद्धालु पूजा अर्चना करने पहुंच रहे हैं। मंडी तथा सिटी क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक स्थानों पर इस बार देवी प्रतिमाओं की स्थापना भव्य पंडाल बनाकर की गई है। इसी प्रकार से प्रतिदिन सुबह तथा शाम महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर परिसर पर आकर्षक विद्युत साज सज्जा की गई है। यहां पर मंडी स्थित दुर्गा दरबार में प्रतिदिन शाम के समय महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर समिति द्वारा गरबे का आयोजन भी किया जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या में युवतियां बालिकाएं भाग लेने रही हैं। कामेश्वरी माता मंदिर पर भी श्रद्धालुओं द्वारा पहुंचकर प्रतिदिन पूजा अर्चना की जा रही है। मंदिर स्थापित देवी प्रतिमा का प्रतिदिन आकर्षक श्रंगार किया जा रहा है। नगर के मंडी क्षेत्र में हर बार की तरह इस बार भी प्रगति नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा मां वैष्णो देवी की प्रतिमा की स्थापना की गई है जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

इसी प्रकार क्रांति नवदुर्गा, स्टार नवदुर्गा, महामाया नवदुर्गा, एकता नवदुर्गा, श्रीगणेश नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा देवी प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। मंडी स्थित आष्टा रोड़ गायत्री मंदिर पर भी प्रतिदिन सुबह के समय हवन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर इसका लाभ उठा रहे हैं।