पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो बाइक के साथ 17 नग सागौन जब्त

दो बाइक के साथ 17 नग सागौन जब्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दो बाइक के साथ 17 नग सागौन जब्त

आष्टा | इनदिनों इछावर की तरफ से सागौन की अवैध सागौन का प्रवेश नगर में लगातार हो रहा है। वन अमले ने कार्रवाई करते हुए दो बाइकों से 17 नग सहित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रेंजर राजेश शर्मा ने बताया कि बीते दो दिनों में अलग-अलग जगह से दो बाइक सहित 17 नग सहित आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। गश्त के दौरान पाड़लिया रोड़ पर से बाइकों से सागौन के आठ नग लाते हुए आरोपी को घेरा गया था, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गए। इसी तरह दो दिन पूर्व दरमियानी रात भी भंवरा मार्ग से बापचा के पास एक मोटरसायकिल सहित 9 नग जब्त किए गए थे। इसमें आरोपी जितेंद्र पुत्र मांगीलाल कोरकू निवासी रघुनाथपुरा तथा लतीफ निवासी दौलतपुर को पकड़ा। इसमें रेंजर राजेश शर्मा, डिप्टी रेंजर शरीफ खान, वनरक्षक सुरेंद्र कुमार शर्मा, रमेशचंद्र गहरवाल, शैलेष कुमार सिंह, रमेश साहू, राजेंद्र राठौर का सहयोग रहा।

गरबामहोत्सव का किया आयोजन

आष्टा | इसवर्ष भी नवरात्रि के पावन पर्व पर अखंड ब्राह्मण महिला कन्या संगठन द्वारा निशुल्क गरबा डांडिया महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। यह 26 से 28 सितंबर तक मानस भवन में आयोजित किया जा रहा है। आयोजित महोत्सव मे हिंदू समाज की कोई भी महिला कन्या निशुल्क भाग ले सकती हैं।

कार्यकर्ताचुनाव की तैयारी में जुटें : वर्मा

जावर | कांग्रेसके कार्यकर्ता आने वाले नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाएं। चुनाव में किसको पार्टी का टिकिट मिले किसको नहीं, इस बात की परवाह करें। पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा सरकार की विफलताओं को जनता के बीच जाकर उजागर करें। यह बातें कांग्रेस नेता पूर्व सांसद सज्जन सिंह वर्मा ने जावर जोड़ पर भोपाल से देवास जाते वक्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कही। इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कमल सिंह पहलवान ने विद्युत वितरण कंपनी द्वारा क्षेत्र में डीपी के नाम पर लोगों को परेशान किए जाने के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर राजेंद्र भरेवा, श्याम सोनी, लियाकत शेख, मोहन भावसार, संजू मालवीय, मांगीलाल जैन, राजेंद्र सिंह, जाकिर हुसैन, आशिक अली, कोक सिंह पटेल, जितेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, मंयक चौरसिया, अल्लू खां, अली मोहम्मद, अनीस खां सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

दशहरापर्व पर होगा रामलीला का मंचन

जावर | संतश्