पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महापुरुषों के प्रेेरक प्रसंग पर व्याख्यान आयोजित

महापुरुषों के प्रेेरक प्रसंग पर व्याख्यान आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहीद भगत सिंह, शासकीय स्नातक महाविद्यालय में शासन द्वारा संचालित व्यक्तित्व विकास योजना के तत्वावधान में प्रभारी डॉ. एसआई अज़ीज़ द्वारा महापुरुषों के प्रेरक प्रसंग पर व्याख्यान आयोजित किया।

इस अवसर पर डॉ. धनंजय कुमार वर्मा, प्राध्यापक राजनीतिशास्त्र, महारानी लक्ष्मी बाई स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय भोपाल ने भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद प्रसाद के जीवन पर व्यापक दृष्टिपात करते हुए उनके जीवन के प्रेरक प्रसंगो का उल्लेख किया। अपने व्याख्यान में डॉ. वर्मा ने बताया कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने प्रथम राष्ट्रपति के रूप में 26 नवंबर 1949 को पदभार ग्रहण किया था। संविधान के निर्माण लागू किए जाने के साथ विधिवत राष्ट्रपति पद का गठन 26 जनवरी 1950 को हुआ और उसके पश्चात वे दो बार जन प्रतिनिधि के रूप में चुने गए। इस प्रकार उन्होंने 12 वर्ष तक राष्ट्रपति पद को सुशोभित किया। डॉ. वर्मा ने व्याख्यान के उपरांत विद्यार्थियों के साथ वार्तालाप करते हुए उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। प्राचार्य डॉ. जयश्री मिश्रा द्वारा कार्यक्रम का समापन आभार व्यक्त किया गया।