पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दूसरे दिन नशामुक्ति के साथ दिया पर्यावरण का संदेश

दूसरे दिन नशामुक्ति के साथ दिया पर्यावरण का संदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कॉलेज में हो रहा युवा उत्सव का आयोजन

नगरस्थित शहीद भगत सिंह कॉलेज में महाविद्यालय स्तरीय युवा उत्सव के दूसरे दिन विद्यार्थियों में विभिन्न विधावों में भाग लेने के लिए उत्साह देखा गया। वहीं नशामुक्ति, बेटी बचाओं पर्यावरण सुरक्षा का संदेश विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के मुख्य बिन्दु रहे।

कॉलेज प्राचार्र्य डॉ.जयश्री मिश्रा ने प्रतिभागियों के आत्म विश्वास की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। युवा उत्सव प्रभारी डॉ.माधुरी मोड़क ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन कार्टूनिंग, एकल गायन भारतीय, समूह गायन भारतीय, स्पॉट पेंटिंग, पोस्टर निर्माण, एकल गायन पाश्चात्य, समूह गायन पाश्चात्य प्रश्न-मंच का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आयोजित स्पॉट पेटिंग का विषय पर्यावरण सुरक्षा रखा गया था। प्रतिभागियों ने प्रकृति के सुंदर स्वरुप को बड़ी ही सहजता से दिखाते हुए उसकी सुरक्षा की जानकारी केनवास पर उकेर कर प्रेम का संदेश दिया। वहीं कार्टूनिंग में नशामुक्ति विषय के माध्यम से प्रतिभागियों ने व्यसनों के सामाजिक जीवन पर दुष्प्रभाव का वर्णन बड़ी चतुराई से दिखाया।

बेटीहै तो कल है : बेटीकी समाज में महत्वपूर्णता को ध्यान में रखते हुए पोस्टर निर्माण का विषय बेटी बचाओं दिया गया। सभी प्रतिभागियों ने अपनी मनोकल्पित भावनाओं को प्रदर्शित करते हुए संदेश दिया कि बेटी के बिना मानव समाज की कल्पना पूर्ण नहीं हो सकती।

इसप्रकार रहे परिणाम : ्रतियोगिताके कोलॉज में कल्पना साहू, वक्तृ ता विनोद पुष्प, रंगोली खुशबू सोनी, एकल गायन शास्त्रीय र|ा वोहरा वाद-विवाद पक्ष में ज्योति ठाकुर विपक्ष में कृष्णपाल ठाकुर ने अच्छा प्रदर्शन किया।

आष्टा. राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस पर कार्यक्रम को संबोधित करतीं प्राचार्य