तीन महीने में ही उखड़ी सड़क
{घटिया निर्माण के कारण कई जगह से उखड़ी सड़क
{एक बारिश भी नहीं झेल पाई तीन किमी की सड़क
कार्यालयसंवाददाता | आष्टा
नगरके सेमनरी रोड पर डेढ़ करोड़ से अधिक की लागत से बनी सड़क एक बारिश भी नहीं झेल सकी है। सड़क पर कई स्थानों से डामर उखड़ चुका है। जबकि सड़क का निर्माण हुए अभी तीन महीने ही बीते हैं। ठेकेदार द्वारा किए गए घटिया निर्माण की शिकायत करने के बाद भी संबंधित विभाग के अधिकारियों ने लापरवाही बरती। इस कारण सड़क खस्ताहाल होने लगी है।
नगर के आदर्श कॉलोनी से लेकर आनंदीपुरा गांव तक तीन किमी सड़क का निर्माण एक साल से अटका पड़ा था। जब पिछले तीन माह पूर्व जून माह में ठेकेदार ने उसका निर्माण शुरू किया था। इस बीच ठेकेदार ने निर्माण कार्य इतना घटिया तरीके से किया कि वह अभी से ही उखड़ने लगा है। बिना मापदंड के बनाई गई सड़क एक बारिश में ही जगह-जगह गड्ढों में बदल गई है। इससे आने वाले समय में फिर से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। गौरतलब है कि आदर्श काॅलोनी से लेकर आनंदीपुरा गांव तक 3.70 किमी लंबी करीब एक करोड़ 70 लाख रुपए की लागत से सड़क का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य पहले ही काफी लेटलतीफी से शुरू हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य में गिट्टी डस्ट की बजाए धूल डामर की जगह ऑयल का उपयोग किया गया था। उसका परिणाम इस समय सामने गया है। पुष्प कल्याण केंद्र से लेकर आनंदीपुरा तक मार्ग गड्ढों में बदल चुका है। सड़क पर अभी से मटेरियल निकलकर बाहर रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि निर्माण कार्य कितना घटिया स्तर से किया गया है। इसके बाद भी जिम्मेदारों ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया और ठेकेदार अपनी मनमर्जी करता रहा। जगन्नाथपुरा, आंनदीपुरा गांव के लोगों ने घटिया निर्माण की शिकायत तात्कालीन एसडीएम से की थी। इस पर पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन यंत्री ने इसकी जांच की थी। उसके बाद भी घटिया निर्माण कार्य पर रोक नहीं लगाई गई थी। इसका खामियाजा फिर से आने वाले दिनों में आवागमन करने वाले लोगों को भुगतना पड़ेगा।
जांच की गई थी
^सेमनरीरोड से आंनदीपुरा मार्ग पर घटिया निर्माण की शिकायत पर जांच की गई थी। बारिश के पानी के ठहराव वाले स्थान पर गड्ढे हुए हैं। उनकी मरम्मत कराई जाएगी। पी.मांझी,एसडीओ,पीडब्ल्यूडी
यहां भी घटिया निर्माण
नगरपंचायत कोठरी से पारवा तक सड़क