पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सामूहिक अवकाश लेकर कर्मचारी आज करेंगे प्रदर्शन

सामूहिक अवकाश लेकर कर्मचारी आज करेंगे प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सामूहिक अवकाश लेकर कर्मचारी आज करेंगे प्रदर्शन

आष्टा | मप्रतृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर चल रहे आंदोलन के चतुर्थ चरण में 30 सितंबर को सभी अधिकारी-कर्मचारी एक दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर अपनी लंबित मांगों के निराकरण के लिए विरोध प्रदर्शन करेंगे।

संघ के तहसील अध्यक्ष कमल सिंह चौहान ने बताया कि आंदोलन को लेकर तहसील परिसर में जिला उपाध्यक्ष सीताराम वर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें तय किया गया कि संघ के आव्हान पर आंदोलन को सफल बनाने तहसील के सभी अधिकारी कर्मचारी 30 सितंबर को एक दिन अपने खाते से अवकाश लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। आंदोलन को सफल बनाने के लिए रमेशचंद्र विश्वकर्मा, बाबू लाल वर्मा, विनय कुमार, कमल उमठ, श्रवण झा, विष्णुप्रसाद जायसवाल, सतीश पंडया, प्रदीप जायसवाल, हरिचरण वर्मा, लाड़ सिंह परमार, एमएल वर्मा, भंवर सिंह ठाकुर, कमल सिंह ठाकुर, दिलीप नागौरी, प्रकाश भावसार थे।