- Hindi News
- निकाय चुनाव में मिलेगा कार्यकर्ताओं को मौका
निकाय चुनाव में मिलेगा कार्यकर्ताओं को मौका
आगामी नगरी निकाय चुनावों में गुटबाजी से ऊपर उठकर कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित उर्जावान कार्यकर्ताओं को अवसर प्रदान किया जाएगा।
यह बातें स्थानीय बायपास चौराहे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस पूरी ताकत से खड़ी होगी। मोदी के झूठे वादों कि कलई खुलने लगी है। वहीं शिवराज सरकार के व्यापमं सहित दवाई, साइकल, घोटालें उजागर होना शुरू हो गए हैं। जो भाजपा सरकार की कथनी करनी को स्पष्ट करते हैं। इस अवसर पर युवा नेता हरपाल ठाकुर, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष एजाजुर्रेहमान, जितेंद्र शोभाखेड़ी, पूर्व पार्षद ओम नामदेव, अनूप जैन कचरु, घनश्याम जांगड़ा, मोहम्मद रसीद, पुनित तिवारी, महेश दुबे, अर्जुन, अखिलेश उपस्थित थे।