एनएसएस दिवस मनाया
एनएसएस दिवस मनाया
आष्टा | नगरके शासकीय शहीद भगत सिंह स्नातक महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस मनाया गया। इसमें कॉलेज के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. जयश्री मिश्रा ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व, उद्देश्य कर्तव्यों के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक राजेश बकोरिया, डॉ. मो. सादिक, दीपक बकोरिया, ललिता राय देवी सिंह मालवीय आदि उपस्थित थे।
उत्कृष्ठ स्कूल में भी मनाया दिवस- शासकीय उत्कृष्ठ उमावि में भी राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ओपी दुबे ने छात्रों को एनएसएस के माध्यम से अपने व्यक्तिव को विकसित करने की सलाह दी। इस मौके जीएस पचलासिया, सितवत खान, डीसी मालवीय, एमएल चौहान, डीएस मेवाड़ा, सीमा जैन आदि उपस्थित थे।