पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली का तार टूटने से गाय की मौत

बिजली का तार टूटने से गाय की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यूज़ इनबॉक्स

बिजली का तार टूटने से गाय की मौत

मैना | बिजलीकंपनी के घटिया मरम्मत कार्य होने से एक बार फिर हादसा हो गया है। इस बार मैना गांव में बिजली का तार टूटने से गाय की मौत हो गई। मैना गांव निवासी किसान राधाकिशन पुत्र मोतीलाल जंगल में अपने मवेशी चराने ले जा रहा था। इसी बीच रास्ते में11 केवी लाइन का तार अचानक टूट कर गाय के उपर गिर गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

होगासम्मान समारोह

आष्टा | बड़ाबाजार स्थित श्रीनाथ जी की हवेली में सात अक्टूबर को शरद पूर्णिमा(शरदोत्सव) पर सनातन धर्म के समाज सेवियों का सम्मान किया जाएगा। धर्म, संस्कृति, साधना, आराधना एवं विधि विधान के माध्यम से समाज में अपनी सेवाएं देने वाले वे समाज सेवी जो कि पर्दे के पीछे रहकर अपना कार्य कर जाते हैं उन लोगों को शरदोत्सव के अवसर पर हवेली में ठाकुर जी का अपर्णा डालकर एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं प्रसिद्ध कवियों द्वारा संस्कृति से ओतप्रोत रचनाओं का पाठ कर अमृत की बरसात की जाएगी। रात 11 बजे शयन आरती के पश्चात खीर की प्रसादी के रूप में भी अमृत बरसेगा।

स्कूलमें ताला तोड़कर सामान चोरी

आष्टा | गांवसेवदा के हाईस्कूल में रात के समय अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर उसमें रखी सामग्री चुरा ली। जानकारी के अनुसार सेवदा हाईस्कूल के प्रभारी आरसी मालवीय ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बीती रात को अज्ञात चोरों ने स्कूल का ताला तोड़कर उसमें रखे टीवी, दो बैटरियां, लाउड स्पीकर सहित अन्य सामग्री चुरा ले गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि बीते कुछ दिनों से चोर स्कूल, पंचायत भवन, आरोग्य केंद्र को अपना निशाना बनाने में लगे हैं। तीन महीने के अंदर आधा दर्जन से अधिक पंचायतों में चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। इनकी जिम्मेदारों ने थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई है, लेकिन पुलिस अभी तक चोरी का सुराग नहीं लगा पाई है।

देवरके साथ भाई-भाभी ने की मारपीट

आष्टा | थानाक्षेत्र के भीमपुरा में मामूली बात को लेकर छोटे भाई के साथ उसके भाई और भाभी ने मारपीट की। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार भीमपुरा निवासी लखन सिंह पुत्र ताराचंद आयु 32 वर्ष के साथ उसके भाई संतोष तथा उसकी प|ी माया बाई ने मिलकर मारपीट की। घटना के संबंध में बताया जाता है कि फर