मरम्मत कार्य त्योहार में बना मुसीबत
{आधा दर्जन से अधिक गांवों में कनेक्शन काटे दिए गए
{गांवों में अंधेरे में मनाया जा रहा नवरात्रि का पर्व
कार्यालयसंवाददाता | आष्टा
एकतरफ क्षेत्र के गांवों में पिछले कुछ दिनों से दिन रात में बिजली की अघौषित कटौती की जा रही है तो दूसरी तरफ नगर में मेंटनेंस के नाम पर घंटों बिजली सप्लाई बंद रखी जा रही है। वहीं नवरात्रि के मौके पर बिजली कंपनी ने बकाया राशि वसूलने के लिए आधा दर्जन गांवों में ब्लैक आउट कर रखा है। इन सभी स्थितियों में आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि बिजली कंपनी बारिश से पूर्व बिजली लाइनों का मेंटनेंस कार्य किया जाता है। जबकि इस बार मेंटनेंस का कार्य सतत चल रहा है। इससे नगर की बिजली घंटों के लिए बंद रखी जाती है। दूसरी तरफ ग्रामीण क्षेत्रों में दिन भर मेंटनेंस के नाम पर फीडर बंद रखे जाते हैं। इस समय नवरात्रि का पर्व पूरे क्षेत्र में मनाया जा रहा है। बिजली बंद रहने के कारण समितियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। अभी भी नगर में दिन के समय कुछ इलाकों में बिजली गुल की स्थिति बनी रहती है। इससे पर्व मनाने में बाधा रही है तो दूसरी तरफ गर्मी और उमस के कारण लोगों को मुश्किल हो रही है। मेंटनेंस कार्य के चलते हर कभी अचानक से बिजली बंद हो जाती है। यह सिलसिला पिछले एक महीने से चल रहा है। इससे लोगों के साथ व्यापारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर में पुरानी सब्जी मंडी में शुक्रवार और शनिवार को ट्रांसफार्मर मेंटनेंस के कारण सुबह से लेकर शाम तक बिजली गुल रखी गई थी। जबकि इसकी सूचना फीडर क्षेत्र में आने वाले उपभोक्ताओं को नहीं दी जाती है। पुरानी सब्जी मंडी ट्रांसफार्मर से अलीपुर, पुराना बस स्टैंड, पुरानी सब्जी, बोहरा बाखल, किला क्षेत्र प्रभावित हुए थे। इस दौरान फीडर से अटैच आसपास के रहवासियों को भीषण गर्मी के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। साथ ही व्यापारिक क्षेत्र होने से दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के किसी भी इलाके में मेंटनेंस का कार्य होने पर बिजली कंपनी द्वारा शहर वासियों को बिना सूचना दिए बिजली सप्लाई बंद कर दी जाती है। उल्लेखनीय है कि ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से 24 घंटों में कई बार बिजली की अघोषित कटौती की जा रही है। इसमें बिजली कब आएगी और कब जाएगी, इस बात की भी लोगों को जानकारी नहीं रह