अज्ञात कारणों से एक व्यक्ति की मौत
आष्टा | डाबरीगांव के एक व्यक्ति को उसके परिजन मृत अवस्था में सिविल अस्पताल लेकर आए थे। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है। इस मामले की जांच की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार डाबरी निवासी प्रहलाद पुत्र गोपाल मालवीय आयु 40 वर्ष को शनिवार को उसके परिजन गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल लेकर आए थे। जांच करने पर उसे मृत पाया गया। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है।