पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहीं थम रहा चोरियों का सिलसिला

नहीं थम रहा चोरियों का सिलसिला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आष्टा | नगरमें बाइक चोरियों के अपराधों पर पुलिस अंकुश नहीं लगा पा रही है। इस कारण आए दिन लोगों की दो पहिया वाहन चोरों के हत्थे चढ़ रही है। वहीं पुलिस भी बाइक चोरी के प्रकरणों को बताने में कतरा रही है। गौरतलब है कि नगर में पिछले लंबे समय बाइक चोरी होने का सिलसिला चल रहा है। इसके बाद भी पुलिस इनके रोकथाम के उपाय करने में असफल साबित हो रही है। पिछले दिनों तीन फरवरी को बजरंग कॉलोनी आष्टा निवासी मयूर जैन पुत्र जीवन लाल जैन एक निजी बैंक में कार्यरत है। जो बैंक में रुपए जमा करने अस्पताल रोड पर गए थे। इसी दौरान शाम चार बजे अज्ञात चोर बाइक चुराकर ले गया। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। वहीं पुलिस भी बाइक चोरियों से तंग आकर अब पत्रकारों को भी बाइक चोरी के प्रकरणों को बताने से कतरा रही है। बाइक चोरी होने के मामले इस हद तक पहुंच गए हैं कि लोग अपने वाहन घर के बाहर भी खड़े करने में घबराने लगे हैं। यदि कहीं काम से भी जाना है तो एक साथी को साथ लेकर जा रहे हैं। जब तक उनका काम पूरा नहीं हो तब तक उसका साथी बाइक की पहरेदारी करता रहे।