- Hindi News
- मतदान से पहले कर्मचारियों को फिर से दिया जाएगा प्रशिक्षण
मतदान से पहले कर्मचारियों को फिर से दिया जाएगा प्रशिक्षण
आष्टा | ब्लॉकमें 22 फरवरी को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मतदान दलों को नगर के उत्कृत्ठ उमावि में 8 9 फरवरी को प्रशिक्षण दिया जाएगा। तहसीलदार रिटर्निंग अधिकारी नरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संबंध में मतदान दल को उत्कृष्ठ विद्यालय में 8 9 फरवरी को दो पालियों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें प्रथम पाली सुबह 10 से 1 बजे तक तथा दूसरी पाली में दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा। प्रशिक्षणार्थियों को 9 कक्षों में प्रशिक्षण की व्यवस्था कर प्रोजेक्टर के माध्यम से मास्टर्स ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। श्री ठाकुर ने बताया कि प्रत्येक कक्ष में दो-दो मास्टर ट्रेनर दो सहयोगी उपस्थिति दर्ज करने नियुक्ति आदेश पुस्तिका विरण करने लगाए गए हैं। प्रशिक्षण में सेक्टर अधिकारियों को भी उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया है।