पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मामूली बात पर अज्ञात बाइक चालकों ने एक को पीटा

मामूली बात पर अज्ञात बाइक चालकों ने एक को पीटा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आष्टा| आष्टाथानान्र्तगत एक व्यक्ति के साथ अज्ञात लोगों ने दिलीप ढाबे के पास मामूली बात को लेकर गाली-गलौच कर मारपीट की। जानकारी के अनुसार शांतिनगर निवासी फरियादी संतोष पेरवाल पुत्र पुरण सिंह पेरवाल आयु 18 वर्ष ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि भोपाल-इंदौर हाईवे स्थित दिलीप ढाबे के पास दो बाइकों से चार अज्ञात लोग आए और उन्होंने मामूली बात को लेकर गाली-गलौच कर मारपीट की। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बाइकोंकी भिड़ंत में दो लोग घायल

आष्टा| मंगलवारको पार्वती पुल पर दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। इस घटना में दो लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार को पुराने भोपाल-इंदौर हाईवे स्थित पार्वती पुल पर दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस घटना में दोनों बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। पुलिस ने काछीपुरा निवासी अशोक लोहार पुत्र रामचरण लोहार की रिपोर्ट पर हकीमाबाद निवासी श्याम परमार तथा श्याम परमार की रिपोर्ट पर अशोक लोहार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।