पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क पर पड़ी रेत गिट्‌टी से हो रही परेशानी

सड़क पर पड़ी रेत-गिट्‌टी से हो रही परेशानी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरके पुराना बस स्टैंड स्थित मिर्ची वालों की दुकान से शंकर मंदिर जाने वाले मार्ग पर बीच नाली के ऊपर चैंबर लगाने के लिए सड़क को खोदकर आसपास मटेरियल का ढेर लगा दिया है। इससे आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।

शंकर मंदिर जाने वाले मार्ग पर एक सप्ताह पहले नाली के ऊपर चैंबर लगाने के लिए सड़क को खोद दिया था। इससे बड़ा गड्ढा हो गया है। जो मटेरियल निकला था उसको भी दूसरी जगह पटकने की बजाए वहीं पर आसपास ढेर लगा दिया है। इससे आने-जाने वाले लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। वहीं दुर्घटना की भी संभावना बनी रहती है। इसके बावजूद नगर पालिका इस और ध्यान नहीं दे रही है। यहां के दुकानदारों का कहना है कि उक्त सड़क को खोदने के बाद से कोई दोबारा यहां पर नहीं आए हैं। इसमें गड्ढे के कारण वाहन चालक गिरकर दुर्घटना का शिकार भी हो रहे हैं। जबकि इसी मार्ग से प्रत्येक दिन लोगों का पुरानी सब्जी मंडी, दशहरा मैदान, नई सब्जी मंडी, कन्या स्कूल, थाना, कृषि उपज मंडी आदि जगहों पर आना-जाना होता है।

बड़ेवाहनों को निकलने में दिक्कत :यहां सेदो पहिया वाहन तो निकल जाते हैं, लेकिन चार पहिया वाहनों को निकलने में काफी फजीहत हो रही है। वहीं जो वाहन निकल भी रहे हैं तो उनको चालक को निकलने में दो से चार होना पड़ रहा है।

यहांपर नहीं लगाए जा रहे चैंबर : नगरके अलीपुर स्थित ईदगाह से सीधे हाईवे जाने वाली सड़क खस्ताहाल हो गई है। वहीं इसी मार्ग पर कई जगहों पर नाली के ऊपर चैंबर भी नहीं लगाए गए हैं। इससे वाहन चालक आए दिन गिरकर घायल हो रहे हैं। जबकि इसी मार्ग पर स्कूल भी संचालित हो रहे हैं। इससे हादसे की संभावना बनी रहती है।

रोड खोदने के बाद चैंबर नहीं लगाने से आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है।

समस्या