नाश्ते की होटल के ताले तोड़कर चोरी
आष्टा | जावरथानांर्तगत एक व्यक्ति की दुकान का अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर उसमें रखे सामान सहित नकदी आदि को चुराकर ले गए। जानकारी के अनुसार सिद्धार्थ मेवाड़ा पुत्र शेषनारायण मेवाड़ा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी जावर के शिवाजी नगर में नाश्ते की होटल है। बीती रात को अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर उसमें रखे सामान सहित नकदी को चुराकर ले गए। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।