पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाटीदार समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन होगा, बैठक में निर्णय

पाटीदार समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन होगा, बैठक में निर्णय

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आष्टा | नगरकी जय अंबिका पाटीदार छात्रावास में पाटीदार समाज द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें 25 जनवरी को वसंत पंचमी पर हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन का आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। बैठक में आगामी 21 अप्रेल अक्षय तृतिया के शुभ अवसर पर रात्रिकालीन सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजन करने का भी सर्व सहमति से निर्णय लिया गया। सम्मेलन में विवाह योगय युवक-युवतियों का विवाह कराने के लिए समाज के लोगों से जय अंबिका पाटीदार छात्रावास में संपर्क करने की भी बात कहीं गई। बैठक में देवी सिंह पाटीदार, मोती लाल पाटीदार, राम सिंह चेयनमेन, माखन लाल पाटीदार, भेरू सिंह पाटीदार, देवकरण, जगदीश पटेल, जगन्नाथ सिंह, राजाराम पाटीदार, रामचंदर पाटीदार, लखन पाटीदार, संतोष पाटीदार, शिव पाटीदार, जगदीश पाटीदार, धूल सिंह पाटीदार, डां. कमल पाटीदार, सतीश, श्रीराम कोठारी, रमेश पाटीदार, लखन पाटीदार, अशोक पाटीदार, प्रकाश पाटीदार उपस्थित थे।