- Hindi News
- भोपाल दर्शन करने पहुंचेंगे प्रभु प्रेमी संघ के सदस्य, अन्य आयोजन भी होंगे
भोपाल दर्शन करने पहुंचेंगे प्रभु प्रेमी संघ के सदस्य, अन्य आयोजन भी होंगे
आष्टा | प्रभुप्रेमी संघ के संस्थापक स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज के श्रीमुख से रवींद्र भवन भोपाल में श्रीमद भागवत कथा का वाचन 8 से 14 फरवरी तक किया जाएगा। स्वामीजी ने नगर के भक्तों को 12 फरवरी शाम 4 बजे मिलने का समय दिया है। इस दिन सभी प्रभु प्रेमी सदस्य स्वामी जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे तथा मां पार्वती की नगरी आष्टा में श्रीमद भागवत कथा के लिए दिन और समय भी निर्धारित किया जाएगा। मुलाकात के बाद शाम 7 बजे कथा का भी लाभ लिया जाएगा। संघ के अध्यक्ष सुरेश पालीवाल संयोजक कैलाश परमार ने अधिक संख्या में भोपाल पहुंचकर धर्मलाभ उठाने की अपील की है।